फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पावर हाउस में फाल्ट से 22 गांवों की बिजली गुल

Sun, 11 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। मठिया पावर हाउस से 33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण 22 गांवों की बिजली 24 घंटे से बाधित है। नाराज लोगों ने शनिवार को उपकेंद्र पर पहुंचकर अवर अभियंता से शिकायत की। बिजली निगम के कर्मी देर शाम तक फाल्ट ढूंढ़ने में लगे रहे।
विज्ञापन

मठिया उप विद्युत केंद्र से मदनपुर, टड़वां, गनियारी, फरीदपुर, देवकली आदि गांव में बिजली सप्लाई की जाती है। शुक्रवार की दोपहर फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नगरीय और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बिजली के अभाव में व्यापारी, कारोबारी को परेशान होना पड़ा। पावर हाउस पहुंचे बेलाल खान, टीपू खान, तनवीर खान, सुहेल खान, अरुण सिंह, धरमू यादव आदि ने कहा कि मठिया विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैनों की लापरवाही से अक्सर बिजली की समस्या होती है।
24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। यदि बिजली आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में अवर अभियंता जयप्रकाश प्रजापति ने कहा कि 33 केवीए में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। लाइनमैन फाल्ट ढूंढ़ने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें