फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सत्यापन नहीं होने पर 89 कॉमन सर्विस सेंटर बंद

Sun, 11 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में 89 कॉमन सर्विस सेंटरों को बंद कर गया है। ये सभी केंद्रों ने निर्धारित स्थान पर संचालन, ब्रांडिंग, सेवा सूची (रेट लिस्ट) तथा पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र (पीसीसी) जमा नहीं किया था। यह कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अधिकृत सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का जिले में सत्यापन किया जा रहा है। बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए यह अभियान स्थानीय जिला व राज्य स्तरीय अधिकारियों की ओर से प्राथमिकता के आधार पर चलाया जा रहा है।
सीएससी के जिला प्रबंधक आदर्श ओझा ने बताया कि प्रथम चरण में देवरिया जिले के कुल 89 केंद्रों को पुनरीक्षण के तहत बंद किया गया है, जिनके सापेक्ष अब तक 20 केंद्रों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है जो केंद्र लंबे समय से सक्रिय नहीं थे या स्थापित होने के बाद भी संचालित नहीं हो रहे थे, उनकी सीएससी आईडी निष्क्रिय कर दी गई है। इन केंद्रों के माध्यम से बिजली बिल भुगतान, पीएम योजनाएं, पैन, पासपोर्ट, बीमा, ई-डिस्ट्रिक्ट, यूसीएल और बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं दी जाती हैं। जांच के दौरान विशेष ऐप के जरिए जियो-टैगिंग सहित सभी मानकों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें