फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमंत्रण देने आए पिता-पुत्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निमंत्रण देने आए पिता-पुत्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। बड़े बेटे की शादी का निमंत्रण देने आए बाइक सवार रेलवे के स्टोर बाबू और उनके छोटे पुत्र की रविवार को देवरिया-कसया मार्ग गौरा चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से बाइक में आग लग गई।
गोरखपुर शहर के रेलवे कॉलोनी निवासी जय किशुन शर्मा (50) रेलवे गोरखपुर में स्टोर बाबू के पद पर तैनात थे। उन्होंने बड़े पुत्र जय हिंद की शादी 17 अप्रैल को होनी है। बेटे की शादी की तैयारी में जुटे पिता जय किशुन और उनके छोटे पुत्र आकाश शर्मा दोपहर बाइक से शादी का कार्ड देने देवरिया आए थे। यहां से पिता-पुत्र कुशीनगर जा रहे थे। देवरिया-कसया मार्ग स्थित गौरा चौराहे के पास कसया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना तेज था कि बाइक में आग लग गई। पिता-पुत्र सड़क किनारे गिर पड़े। दोनों के सिर में गंभीर चोटें लग गईं। थानेदार अनिल कुमार और मुख्य आरक्षी शम्शुलैन खान ने देानों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद जलती बाइक देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने राहगीरों को किनारे कराया और आग बुझाई। बाइक पूरी तरह से जग गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्ता का हेलमेट नहीं लगाए थे
रामपुर कारखाना। आकाश बाइक चला रहा था और हेलमेट भी लगाया था। पीछे बैठे पिता हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के दौरान दोनों सड़क पर गिर गए। गंभीर चोट से दोनों की मौत हो गई। घटना के दौरान हेलमेट टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों की जुबान से यही निकल रहा था कि अगर दोनों अच्छी क्वालिटी का हेलमेट लगाए होते तो शायद असमय काल के गाल में नहीं समाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें