फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, दो बेटियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/बरियारपुर। बेटियों का डीएलएड में दाखिला कराकर कॉलेज से लौट रहे बाइक सवार पिता की ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। रामपुर कारखाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए इस हादसे में दोनों बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक पुत्री का गोरखपुर में तो दूसरी का देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव निवासी सत्यप्रकाश यादव (44) की दो बेटियां और एक बेटा है। सत्यप्रकाश शुक्रवार को दोनों बेटियों माला (21) और माधुरी (19) का डीएलएड में नामांकन कराने रामपुर कारखाना क्षेत्र के शाहपुर में स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय गए थे। कॉलेज प्रशासन की तरफ से नोटरी मांगी गई और शनिवार को बुलाया गया। इसके बाद सत्यप्रकाश बाइक से बेटियों को लेकर देवरिया आ रहे थे। भीमपुर गौरा के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने सत्य प्रकाश और दोनों बेटियों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सत्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। माला की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें