फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम की आड़ में चल रही नकली डीएपी खाद की फैक्ट्री पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम की आड़ में चल रही नकली डीएपी खाद की फैक्ट्री पकड़ी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भलुअनी दूबे गांव के पास मुख्य मार्ग पर संचालित नकली डीएपी उर्वरक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहां से करीब 1802 बोरा दानेदार जिप्सम (नकली डीएपी का रा मैटेरियल), बड़ी संख्या में खाली बोरे और दो पैकिंग मशीन और 15 जिंदा कछुए मिले हैं। फैक्ट्री के गेट के अंदर खड़े ट्रक में लदा 65 बोरा तैयार और 9 बोरा खुला नकली डीएपी बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

भलुअनी दूबे गांव के पास मुसैला-मईल मार्ग पर स्थित गल्ले का बड़ा गोदाम है। इसी में एक तरफ नकली खाद की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल के मुताबिक फैक्ट्री सरगना भी गल्ले के कारोबार से जुड़ा है। इसी की आड़ में वह यह धंधा बड़े पैमाने पर संचालित कर रहा था। वहीं छापे में कछुओं की तस्करी की भी बात सामने आई है। फैक्ट्री के अंदर खड़े ट्रक में 65 बोरा तैयार नकली डीएपी खाद लदी मिली। इसे सरदार मार्का के नाम से बेचा जा रहा था। सूचना पर पुलिस टीम के साथ कृषि विभाग की टीम ने शनिवार भोर में छापा मारा तो यहां नकली खाद बनाने का पर्दाफाश हुआ। मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर डॉक्टर गुंजन द्विवेदी और उप कृषि निदेशक डॉक्टर आशुतोष कुमार मिश्र की मौजूदगी में गोदाम और ट्रक में लदे नकली डीएपी के उर्वरकों के बोरों का मिलान कर सील कर दिया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री को सील कर दोषियों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें