फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: फेसबुक से हुआ प्यार, मंदिर में शादी करने के बाद पिया घर पहुंची दुल्हन

Tue, 14 Dec 2021 03:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

युवती शादी की जिद पर अड़ी रही। घंटों चले मान मनौव्वल के बाद युवक और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक मंदिर में अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे ले लिए और दुल्हन पति के साथ विदा हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फेसबुक से प्यार होने के बाद करीब 400 किमी की दूरी तय कर सीताप़ुर की एक युवती अपने पिता, भाई को लेकर प्रेमी के साथ शादी करने के लिए थाने पहुंच गई। उसने अपने मन की बात पुलिस से बताई तो पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक को थाने बुलाया।

विज्ञापन


इसके बाद थाने में पुलिस के सामने दोनों पक्ष बैठे और पंचायत शुरू हुई। युवती शादी की जिद पर अड़ी रही। घंटों चले मान मनौव्वल के बाद युवक और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक मंदिर में अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे ले लिए और दुल्हन पति के साथ विदा हो गई।

सीतापुर जनपद निवासी एक युवती की जान पहचान करीब आठ माह पहले बरहज थाना क्षेत्र के एक वार्ड निवासी एक युवक से हो गई। दोनों काफी समय तक फेसबुक के मैसेंजर से बात करते रहे। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल फोन का नंबर दे दिया। दोनों की हर रोज अक्सर बातें हुआ करती थीं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली

अनजाने युवक को दिल दे बैठी युवती सोमवार की सुबह अपने भाई और पिता के साथ थाने पहुंची और थाना प्रभारी से मामले के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक को बुलाया। पुलिस के बुलाने पर युवक और उसके परिजन भी आ गए। युवती के घरवालों और युवक के परिजनों के बीच पुलिस ने पंचायत कर मामले के निपटारे के लिए कहा।

युवक और उसके परिजनों को युवती पसंद आ गई और शादी करने की हामी भर दी। कुछ समय के लिए लगा कि इसके लिए मुहूर्त और अन्य दिन रखा जाए लेकिन युवक और युवती दोनों शादी के बंधन में तुरंत बंधने को तैयार हो गए।

कुछ देर में थाने के बगल में स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में विवाह की रस्म शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने सात फेरे लेकर एक दूजे का हाथ थाम लिया। इस शादी लेकर पूरे शहर में चर्चा होती रही। थाने के एसएसआई सुभाष पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें