फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में जबरन खोल दिया दरवाजा, अधीक्षक ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में जबरन खोल दिया दरवाजा, अधीक्षक ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

रुद्रपुर। सीएचसी की जमीन पर अतिक्रमण से परिसर का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। अस्पताल के चारों तरफ से दुकानदार आए दिन कब्जा करने में लगे है। बुधवार को मुख्य बाजार के एक व्यापारी ने सीएचसी परिसर में जबरन दरवाजा खोल दिया। करीब दस फीट तक दुकानदार ने दीवार चलाकर सामान भी रख लिया है। इसकी शिकायत सीएचसी अधीक्षक ने एसडीएम से की।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके राव ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर बताया कि उन्होंने चार दिन पहले अस्पताल के अधीक्षक का चार्ज लिया है। अस्पताल परिसर में कोरोना टीकाकरण का कार्य होने के कारण हर रोज भीड़ लग रही है। अस्पताल कर्मचारियों के व्यस्त होने के कारण परिसर में लोगों का ध्यान नहीं गया। अस्पताल के पूर्वी छोर पर एक दुकानदार ने परिसर के भीतर दरवाजा खोल रखा है। दुकानदार ने दीवार चलाकर अतिक्रमण कर रखा है। दुकानदार दुकान के रद्दी सामान के अलावा जनरेटर आदि सामान भी सीएचसी परिसर में रख रहा है। जिसको मना करने पर दुकानदार अस्पताल कर्मियों से मारपीट करने पर उतारू है। इससे पूर्व अस्पताल के दक्षिणी और पश्चिमी छोर पर भी कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया था। पैमाइश कराने के बाद अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की गई थी। इस बाबत एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि अतिक्रमण की शिकायत मिली है। दुकानदार को नोटिस दिया गया है। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें