फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना न देने वाले तीन अधिकारी भरेंगे जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना न देने वाले तीन अधिकारियों पर जुर्माना
विज्ञापन

भाटपाररानी। बनकटा ब्लॉक के पिपरा उत्तर पट्टी गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमहरि कुशवाहा की अपील पर उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने डीपीआरओ, बीडीओ बनकटा व सेक्रेटरी पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बनकटा ब्लाक के पिपरा उत्तर पट्टी निवासी ओमहरि कुशवाहा ने छह दिसंबर 2018 को जन सूचना अधिकार के तहत जन सूचना अधिकारी, कार्यालय डीपीआरओ से कुछ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। समय से सूचना उपलब्ध नहीं कराए जाने पर वादी ने उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में वाद दाखिल किया। आयोग ने छह माह विलंब से सूचना देने के आरोप में तत्कालीन जन सूचना अधिकारी, कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी के वेतन से पच्चीस हजार रुपये अर्थदंड की वसूली के लिए मंडलीय उपनिदेशक पंचायत, गोरखपुर मंडल को निर्देशित किया है। खंड विकास अधिकारी बनकटा तथा ग्राम विकास अधिकारी, पिपरा उत्तर पट्टी के वेतन से भी जुर्माना की धनराशि वसूल की जाएगी। इस आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश सूचना आयोग, गोमती नगर लखनऊ के संयुक्त रजिस्ट्रार की ओर से वादी को भेजे गए पत्र से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें