फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा-ऑटो चालक बेलगाम, संकट झेल रहे राहगीर

Tue, 15 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कोआपरेटिव चौराहे पर ही खड़ा होकर सवारी भरते रोडवेज की अनुबं​धित बस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर में ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। भटवलिया व रागनी मोड़ पर स्टैंड होने के बावजूद चालक मुख्य सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारी भर रहे हैं। इससे मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों आर वाहन चालकों को परेशानी होती है।
कई बार जाम में फंसने के चलते रुद्रपुर मोड़ से लेकर गोरखपुर ओवरब्रिज तक दो किमी की दूरी तय करने में आधे घंटे का समय लग जा रहा है।
शहर के प्रमुख मार्गों पर बेलगाम ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के चलते राहगीरों, दो और चार पहिया वाहन चालकों को रोजाना जाम की स्थिति से सामना करना पड़ रहा है। शहरियों का कहना है कि ई-रिक्शा वालों के चलते मुख्य सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में ई-रिक्शा की संख्या पांच हजार के करीब है। 1200 से अधिक ऑटो वाले हैं। शहर में सिर्फ दो जगहों को छोड़़ दें तो ई-रिक्शा चालकों के लिए कोई निर्धारित स्टैंड नहीं है।
नगर पालिका की ओर से भटवलिया व रागनी मोड़ पर स्टैंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, नगर पालिका के कर्मचारी रुद्रपुर मोड़, पुरवा चौराहा सहित अन्य जगहों से स्टैंउ के नाम पर वसूली करते हैं। जिले के विभिन्न जगहों से भी प्राइवेट वाहन वाले सवारी लेकर जिला मुख्यालय आते हैं।
यातायात पुलिस के सामने सड़क पर भरते हैं सवारी : सोमवार की दोपहर करीब एक बजे शहर का कोऑपरेटिव चौराहे पर सड़क के बीचोबीच टेंपो खड़ी कर चालक बैतालपुर, गौरी बाजार, महुआडीह आदि जगहों के लिए सवारी भरते देखे गए। दोपहर करीब 1:20 बजे मालवीय रोड ओवरब्रिज पर कसया की ओर से जाने वाले ऑटो व इ-रिक्शा चालक पुल पर से ही सवारी भरते दिखे।
विज्ञापन

100 मीटर आगे जाने पर पुल के बीचोबीच वाली जगह पर तीन से चार टेंपो वाले कसया के लिए सवार भरते हुए मिले। दोपहर करीब दो बजे एसपी कार्यालय के सामने कई चालक बीच सड़क पर वाहन को खड़ा कर खुखुंटू, सोनूघाट, परसिया, नर्सरी आदि जगहों के लिए सवारी भर रहे थे।
दोपहर 2:30 बजे रुद्रपुर मोड़ पर टेंपो व ई-रिक्शा चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरते मिले। इससे राहगीरों को वाहन हटाने के लिए बहस तक करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें