फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भगवान शिव के द्वार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

Tue, 15 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर जला​भिषेक के लिए उमड़ी भीड़ 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। सावन माह के पहले सोमवार को पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर मेंं श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बरहज स्थित पवित्र सरयू नदी का जल भर कर पहुंचे शिव भक्तों ने मंदिर के गर्भगृह में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
इस दौरान पूरा मंदिर परिक्षेत्र केसरिया वस्त्रधारी कावंड़ियों से पट गया। देर शाम तक मंदिर में पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। महेन मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद कांवड़ियों का जत्था सुबह करीब चार बजे दुग्धेश्वरनाथ मंदिर गेट पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने रुद्रपुर गोरखपुर मार्ग पर जाने वाले चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। मंदिर परिसर के दक्षिणी गेट से महिला और पुरुषों की लाइन को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया गया।
जल, दूध, धतुरा, फूल, दही, कुशाजल आदि लेकर भक्तों ने शिवलिंग पर अभिषेक किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर हुई बैरिकेडिंग से श्रद्धालुओं की भीड़ मेला परिसर में प्रवेश कर गई। इस दौरान मंदिर प्रशासन और पुलिस की टीम सक्रिय दिखी।
मंदिर पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से साफ-सफाई और मंदिर मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था रही। नगर में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों को पानी पिलाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल, सीओ हरिराम यादव, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मय फोर्स मौजूद रहे। तरकुलवा संवाद के अनुसार, सावन के पहले सोमवार को विकास खंड क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालु क्षेत्र के पथरदेव शिव मंदिर, गंगाधर बाबा शिव मंदिर, झारखंडी बाबा शिव मंदिर, कनकपुरा शिव मंदिर, हरैया, सरैनी, सोहनरिया, महुआपाटन, बेलही कुटी, मठिया कुटी, सोनहुला रामनगर, नारायणपुर, बंजरिया, गुलहरिया, मठिया रत्ती, चनहत्ता आदि गांवों के शिवालयों पर कई शिवालयों पहुंचने लगे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए लाइन में खड़े हो गए।
विज्ञापन

भक्तों ने ‘हरहर महादेव’ के जयकारों के बीच जल, दूर्वा, दूध, दही, बेलपत्र, इत्र आदि पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। कई शिवालयों पर विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें