फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नवजात बेटी को दुलार भी नहीं कर सकी मां, जिंदगी और मौत से जूझ रही संध्या ने ली अंतिम सांस

Wed, 27 Mar 2024 11:38 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

डॉक्टर ने संध्या की बच्चेदानी में टांका लगाया और लापरवाही के चलते उस टांका में यूरिन नली की भी सिलाई कर दी। जिसके बाद महिला का यूरिन आना बंद हो गया। महिला की हालत गंभीर हो गई। उसके बाद डॉक्टर ने महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
निजी अस्पताल के आईसीयू में संध्या भर्ती थी। सुबह संध्या की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया की तथाकथित महिला डॉक्टर की लापरवाही से बुधवार सुबह संध्या की मौत हो गई। दो माह से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहीं थीं। परिजन लगातार इलाज करा रहे थे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। 19 जनवरी को पथरदेवा के एक निजी अस्पताल में संध्या का आपरेशन हुआ था, जहां तथाकथित महिला डॉक्टर ने उसका बच्चेदानी के साथ यूरिन नली का भी टांका लगा दिया था।
विज्ञापन


बघौचघाट थाना क्षेत्र के पाण्डेय पुर मुड़ेरा निवासी संध्या पटेल का 19 जनवरी को प्रसव पीड़ा हुई। आरोप है कि परिजन गांव की आशा के बहकावे में आकर पथरदेवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां आपरेशन से बच्ची पैदा हुई। उसके बाद डॉक्टर ने बच्चेदानी में टांका लगाया और लापरवाही के चलते उस टांका में यूरिन नली की भी सिलाई कर दिया। जिसके बाद महिला का यूरिन आना बन्द हो गया।

मृतक संध्या की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महिला की हालत गंभीर हो गई। उसके बाद डॉक्टर ने महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पता चला की महिला की बच्चेदानी और यूरिन नली एक साथ सिल दिया गया है। इससे उसकी दोनों किडनी फेल हो गई है। उसके बाद परिजन महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया और तभी से लगातार महिला की डायलिसिस चल रही थी।

डॉक्टरों ने हालत में सुधार नहीं होने पर उसे घर भेज दिया। संध्या की बुधवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया बघौचघाट थाना प्रभारी मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर उन्हे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे रहे थे।
विज्ञापन

सीएम से भी कर चुके हैं शिकायत
संध्या के ससुर रामसागर पटेल अधिकारियों से लगातार शिकायत कर रहे थे। वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, अस्पताल और तथाकथित महिला डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएमओ ने एक जांच टीम बनाई, जिसने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी।

लेकिन, इसके बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूर्ति किया है। परिजनो की मांग है की अस्पताल और उसके कर्मियों और डॉक्टर पर केस दर्ज किया जाए। देवरिया सदर के सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि परिजनो से बात किया जा रहा है उनकी मांग पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें