भाटपार रानी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सोमवार को की शाम करीब 6:15 बजे रेलवे स्टेशन के पूर्वी 111 नंबर सोहनपार रेलवे क्रॉसिंग पर अपने स्पेशल ट्रेन रोकवा कर निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद गेटमैन के पास माैजूद ट्रेनों के आने और जाने वाले समय से संबंधित रजिस्टर का निरीक्षण किया। उसके बाद में गेट पर दोनों रेलवे ट्रैकों के बीच साफ सफाई नहीं होने पर गेटमैन को फटकार लगाते हुए ट्रैकों के बीच साफ-सफाई के निर्देश दिए।
उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग के अगल-बगल हुए जलभराव का भी निरीक्षण किया और उसके बारे में जानकारी ली। वहां से वह सीधे भटनी के लिए रवाना हो गए।
स्टेशन पर मौजूद व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारियों ने मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक महेंद्र भूषण पांडे को सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने स्टेशन के नवीनीकरण तथा यात्री सुविधाओं के बढ़ाने व आम्रपाली, पाटलिपुत्र, गोदान, पूरुबिया एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
इस दौरान देवेश गुप्ता, मंटू पटेल, रमाशंकर, सोनू वर्मा, मुमताज, राजेंद्र जायसवाल, विश्वकर्मा पटेल आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद