संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को अपमानित करने व घर से भगाने के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
मुंडेरा जगदीश के रहने वाले सुबाष कन्नौजिया ने तहरीर देकर बताया है कि बेटी नीतू की शादी कुशीनगर जिले के चौरा क्षेत्र के धरहरा गांव के मां काली टोला के निवासी अमरेश कन्नौजिया के साथ 21 मई 23 को हुई थी
शादी मे क्षमता के अनुसार उपहार स्वरूप 4 लाख रुपये और अन्य सामान दिया था । आरोप है कि बेटी के ससुराल जाने के कुछ दिन बाद से ही पति अमरेश, ससुर दर्शन, जेठ संजय, जेठानी शीला, सास, पति के मौसा संजू, ननद, ननदोई आदि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि आठ ससुरालियों पर केस दर्ज कर आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।