फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय सीमा पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय सीमा पर रहेगी नजर
विज्ञापन

डीएम ने बिहार प्रांत के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने वर्चुअल माध्यम से विधानसभा चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्य बिहार के सीमावर्ती जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बिहार के गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा सिवान के डीएम अमित पांडेय शामिल हुए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के चार विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी और सलेमपुर की सीमा बिहार राज्य के गोपालगंज एवं सिवान जनपदों से लगती है। इनमें कुल 76 राजस्व ग्राम हैं, जिनमें विधानसभा चुनाव में 74 मतदान केंद्र तथा 131 मध्य स्थल स्थापित होंगे। सिवान तथा गोपालगंज से देवरिया जनपद में सड़क मार्ग से आने के कुल 30 मार्ग चिह्नित किए गए हैं। इन जनपदों से देवरिया के मध्य सीमा पर कुल 26 स्थानों पर बैरियर स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नदी मार्ग पर भी पेट्रोलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था के लिए ज्वाइंट पेट्रोलिंग और डबल बैरियर की आवश्यकता होगी। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के अपराधियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध अभियान चलाने पर बल दिया। डीएम ने चुनाव के दौरान अवैध शराब एवं अन्य नशीले वस्तुओं के प्रयोग को रोकने के लिए गोपालगंज एवं सिवान जिला प्रशासन को विशेष रणनीति के तहत कार्य करने की आवश्यकता बताई। डीएम गोपालगंज तथा सिवान ने जिला प्रशासन देवरिया को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने असलहे की तस्करी को रोकने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम के लिए इंटेलिजेंस तंत्र को सक्रिय करने पर बल दिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन कुमार पंकज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम गुंजन द्विवेदी, एसडीएम भाटपाररानी आरपी वर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर सहित तीनों जनपदों के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें