फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चों में कैंडल जलाकर आराधना के लिए उमड़े लोग

विज्ञापन
क्रिसमस अवसर पर मिशन स्कूल स्थित चर्च में लोगो ने कैंडिल जलाया।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
चर्चों में कैंडल जलाकर आराधना के लिए उमड़े लोग
विज्ञापन

मसीही कलीसिया चर्च में रहा मेले जैसा दृश्य, झांकियां रहीं आकर्षण की केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां जिले में शनिवार को क्रिसमस पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। शहर के दोनों चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग शामिल हुए। लोगों ने झांकियों के समक्ष कैंडल जलाकर आराधना की।
महुआबारी रोड स्थित संत पुष्पा चर्च शांतिनगर में सुबह साढ़े आठ बजे हुई प्रार्थना सभा में फादर बेन्नी ने बाइबिल का पाठ कर प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर प्रकाश डाला। कहा कि यह खुशखबरी है कि प्रभु यीशु दुनिया में उद्धारकर्ता बनकर आए। उन्होंने दूसरे के पापों की कीमत स्वयं अदा की। उन्होंने देसही देवरिया के सहवा स्थित चर्च में भी प्रार्थना कराई। जलकल रोड स्थित मसीही कलीसिया चर्च में सुबह 10 बजे से प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। द फेलोशिप ऑफ द वेपटिस्ट चर्च इन नार्थ इंडिया के पास्टर सैमुअल यशयाह ने इसमें विशेेेष प्रार्थना कराई। पास्टर समर्पण के नेतृत्व में क्वायर टीम ने कैरल सिंगिंग के जरिए प्रभु के जन्म की सूचना दी। तीन घंटे तक चले विशेष आराधना कार्यक्रम के बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। शांता क्लॉज बने लोगों ने बच्चों में उपहार बांटे। इनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ सी लगी रही।
विज्ञापन

गिरजाघरों में लगा मेला
गिरजाघरों में सुबह से ही मेले जैसा दृश्य रहा। नए कपड़े पहन, सज-धज कर लोग प्रार्थना सभा में भाग लेने आए। सबसे ज्यादा युवक-युवतियां मसीही कलीसिया चर्च में उमड़े रहे। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर मेरी क्रिसमस कहा। यहां बनी चरनी व अन्य झांकियों के साथ युवतियों ने सेल्फी ली। चर्च के बाहर गुलाब के फूल, गुब्बारे, चाट, केक की दुकानें सजी रहीं। मसीही घरों में पूरे दिन लोगों ने मेहमानों का स्वागत केक और काफी के साथ किया। पर्व के चलते इन घरों में विभिन्न स्वादिष्ट पकवान बनाए गए थे।
बेलवा बाबू में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
भटनी। बेलवा बाबू में क्रिसमस डे के अवसर पर ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। खेल आयोजक एसपी शाही ने बताया कि स्लो साइकिलिंग में रितेश चौहान, अर्पित शाही, सूर्यांश शाही ने स्थान अर्जित किया। सुई धागा प्रतियोगिता में रचना चौहान, निक्की शाही, उमंग शाही व अंश सिंह विजयी रहे। डब्बा डंडा में आरव व सूर्यांश शाही, जलेबी दौड़ में समर शाही, शलोनी सिंह, श्वेता सिंह, शलोनी साहनी, पल्लवी शाही, मांशी शाही ने स्थान बनाया। चम्मच दौड़ में अंशिका शाही, अमरजीत चौहान, अभिनव शाही तथा कुर्सी दौड़ में अभय शाही, श्वेता शाही व प्रांजल शाही विजयी रहे। कार्यक्रम में आलोक शाही व रानू शाही ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान प्रेम शाही, अरुण शाही, प्रभात श्रीवास्तव, कृष्ण शाही, आशीष शाही, अशोक शाही, राजेश शाही, साधू शाही, रामनिहोरा शाही, आदर्श शाही, व्यास गौंड, निर्भय शाही, उग्रसेन शाही आदि मौजूद रहे।संवाद
स्कूलों मेें भी मनाया गया क्रिसमस पर्व
सोनूघाट। नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा एवं सनबीम स्कूल में क्रिसमस पर्व मनाया गया।बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। सेंटा क्लॉज बने शिक्षक मनीष मणि ने बच्चों को उपहार वितरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश चंद्र गुप्ता रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव, विद्यालय के निदेशक संजय मिश्र, राजीव शंकर मिश्र, चेतन समीर, श्रेया त्रिपाठी, प्रत्यक्षा विशेन, बीडी मिश्र, रघुनंदन, अनामिका मिश्रा, जेनिन पीएम, सुरेखा पीएम आदि मौजूद रहे। सनबीम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक अवनीश मिश्रा, उपनिदेशिका नीतू मिश्रा, आराधना मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. एम फ्रेडरिक, सौंदर्य भारती, शुचिता सहित शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
क्रिसमस पर बच्चों ने बांटी खुशियां
तरकुलवा। विकास खंड के ओपीआर इंटर कॉलेज में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट, टाफियां व उपहार देकर खुशियां बांटी। केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्वेता किशोर, प्रबंधक शशिकांत राव, बैरिस्टर यादव, कुलदीप प्रजापति, अलका पांडेय, दुर्गेश तिवारी, सत्यदेव कुंवर, अभिषेक राव, नंदलाल शर्मा, मन्नू राव, मीनाक्षी जायसवाल, रामानंद, श्वेता सिंह, हर्षिता सैनी, रानी जायसवाल, शांति शरण, प्रियंका, पूजा आदि मौजूद रहीं। संवाद
फोटो समाचार
क्रिसमस-डे पर रही धूम, सभी ने किया सेलिब्रेट
बरहज। नगर के मिशन स्कूल स्थित चर्च में क्रिसमस-डे पर डॉ. आशुतोष ने प्रभु यीशु का संदेश दिया। उन्होंने प्रार्थना कराई। पूरे दिन मिशन स्कूल में क्रिसमस-डे की धूम रही। परिसर में बनाए गए क्रिसमस-ट्री और चरनी के साथ लोगों ने सेल्फी ली। जबकि छोटे बच्चों ने झूले आदि का लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रधानाचार्य एस यशाया, असित यशाया, आर पाल, टी पाल, अर्शिता मैसी आदि मौजूद रहीं। संवाद
फोटो समाचार
चर्च में कैरल सिंगिंग आयोजित
सलेमपुर/भागलपुर। सलेमपुर के लिटिल फ्लॉवर स्कूल व भागलपुर के मिशन चर्च में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया।
लिटिल फ्लॉवर स्कूल में बच्चों ने फैंसी ड्रेस पहनकर केक काटा और सेंटा क्लाज के साथ मनोरंजन किया। फादर जोबिश थॉमस ने बच्चों को बताया कि प्रभु ईसा मसीह ने मानव को सभी के साथ मिल-जुलकर सद्भावना के साथ रहने का संदेश दिया।
चर्च को सजाया गया है। युवाओं की टोलियां ने घर-घर जाकर कैरल सिंगिंग की। भागलपुर मिशन चर्च में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान झांकी प्रस्तुत की गई और नाटक के जरिए प्रभु यीशु के जीवन जीवंत किया गया। प्रस्तुतियों में प्रभु यीशु द्वारा सृष्टि की रचना, जल, आकाश, जीव-जंतु, दिन-रात, हवा की रचना दिखाई गई। फादर अनूप एस मोरार ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान निहारिका मोरार, अभिषेक मोरार, आईजक मोरार, अमन मोरार, सामुअल मसीह, अमनमोरार, जोशुआ मोरार, जॉर्डन दास, रूहामा मोरार, पीयूष कुमार, सदानंद, जयचंद, मोरिसराज आदि ईसाई धर्म के लोग मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार
मसीही कलीसिया चर्च में हुई प्रार्थना सभा
रुद्रपुर। शनिवार को रुद्रपुर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर मिशन स्कूल स्थित मसीही कलीसिया चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बड़ा दिन पर आकर्षक क्रिसमस ट्री सजाकर शांता क्लॉज ने लोगों को उपहार दिया।
विज्ञापन

मसीही कलीसिया चर्च में सुबह 10 बजे प्रभु यीशु में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चर्च के पादरी ज्वाय देब जार्ज ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। प्रभु यीशु के भजन गाए गए। जार्ज देब ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह पापियों को पाप से उबारने के लिए दुनिया में आए। हम प्रभु के शुक्रगुजार हैं कि वह हमारी हर समस्या का समाधान कर रहे हैं। वह विश्व का कल्याण करेंगे। चर्च में आए श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन पर एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य थीयो ने बाइबिल को पवित्र ग्रंथ और प्रभु यीशु को जगत का पालनहर बताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें