फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव रोकने के लिए डीएम ने तैयार किया प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव रोकने के लिए डीएम ने तैयार किया प्लान
विज्ञापन

देवरिया। बरसात के मौसम में दिवानी न्यायालय, कलेक्ट्रेट एवं पुलिस आफिस में जलभराव रोकने के लिए डीएम जेपी सिंह ने रविवार को प्लान तैयार किया। उन्होंने एसडीएम सदर एवं नगरपालिका के ईओ को संयुक्त रूप से वन विभाग के सामने से सीसी रोड जाने वाली 270 मीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं नाले का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इससे जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी, साथ ही रुद्रपुर की तरफ से आने वाले लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन

बरसात में दिवानी कोर्ट, कलेक्ट्रेट, रोडवेजे के पीछे का इलाका और एसपी कार्यालय पानी में डूब जाता है। वन विभाग के सामने से होकर सीसी रोड जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण की वजह से ऐसा हो रहा है। इस समस्या से सामाजिक सरोकार से जुड़े कुछ लोगों ने अवगत कराया। उन्होंने एसडीएम सदर एवं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को संयुक्त टीम बनाकर सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को चिहिंत कर उनका नक्शा तलब करने का निर्देश दिया है। मास्टर प्लान के तहत मकान नहीं बनवाने वालों का अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी की जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण होने से रुद्रपुर इलाके के हजारों लोगों के लिए एक सुगम रास्ता मिल जाएगा। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि शहर को हर हाल में जलभराव से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग के सामने की सड़क शुरू में चौड़ी है। आगे जाकर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें