फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने वैक्सीनेशन सेंटरों पर खामियां मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
रुद्रपुर में टीकाकरण केंद्रों का डीएम ने लिया जायजा - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
डीएम ने वैक्सीनेशन सेंटरों पर खामियां मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

डीएम ने वैक्सीनेशन कार्यों का जाना हाल, मनोयोग से कार्य करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने रविवार को कोरोनारोधी वैक्सीनेशन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सदर, रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के लगभग दर्जन भर वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ रुद्रपुर की उदासीनता पाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब करने तथा एक विद्यालय को नोटिस देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी वैक्सीनेशन से वंचित न रहे। इसके लिए उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी, आशा, राजस्व, पंचायत सहायक, लेखपाल आदि को मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि गांव में वैक्सीनेशन केंद्र के कर्मी दो बजे के बाद घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों का वैक्सीनेशन करें। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले मंजूर अली इंटर कॉलेज करजहां पहुंचे, जहां वैक्सीनेशन की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने डीआईओएस को विद्यालय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन विद्यालयों में वैक्सीनेशन सेंटर आयोजित हो उसमें अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाए और पर्यवेक्षण व अनुश्रवण कराया जाए। ग्राम पंचायत नगरौली पहुंचे, जहां प्रथम डोज से छूटे हुए सात व्यक्तियों का वैक्सीनेशन राशन लेने आने के पूर्व ही कोटेदार ने कराया। प्राथमिक विद्यालय पथरहट पर डीएम ने निर्देश दिए कि पूरा गांव वैक्सीनेशन से संतृप्त हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद प्रताप मेमोरियल इंटर कॉलेज कालावन पहुंचे, जहां टीकाकरण कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। ग्राम पंचायत रमईपुर, गनियारी, जमीरा, गायघाट भी गए। जय श्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीनापार के टीकाकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के तहत आने वाले सभी राजस्व ग्रामों को भी वैक्सीनेशन से संतृप्त करें। एसडी बालिका इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर भी गए। इस दौरान बीडीओ रुद्रपुर विवेकानंद मिश्र ने ग्राम पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं एवं कोटेदारों द्वारा की गई वैक्सीनेशन से वंचित लोगों की सर्वे सूची संग्रहित कर उपलब्ध नहीं कराने में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता, डीएसओ विनय कुमार सिंह, एमवाईसी रुद्रपुर दिनेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें