फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने पूछा, आप कैसे पकड़ लेते हैं शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी ने पूछा, आप कैसे पकड़ लेते हैं शराब
विज्ञापन

छपरा के डीआईजी रविंद्र कुमार ने मेहरौना चौकी का किया निरीक्षण
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडी। छपरा(बिहार) के डीआईजी रविंद्र कुमार रविवार को अचानक मेहरौना चौकी पहुंचे। उन्होंने चौकी इंचार्ज राम गिरीश चौहान से पूछा-आप लोग शराब कैसे पकड़ लेते हैं?
चौकी इंचार्ज ने उन्हें बताया कि हमारे यहां यूपी से बिहार जाने वाले हर वाहनों की विधिवत चेकिंग की जाती है। सीलबंद कंटेनरों की सील तोड़ कर जांच भी होती है। उन्होंने कहा कि जब इतनी गहन चेकिंग होती है तो यूपी से बिहार में शराब कैसे पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी रविंद्र कुमार, एसपी सिवान अभिनव कुमार के साथ गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौड़ी में शराब पीने से पांच की मौत वाले मामले की जांच में आए थे। दोनों अफसरों ने गुठनी थाना के सिरकलपुर चेकपोस्ट व लार थाना के मेहरौना चौकी का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों से शराब तस्करी रोकने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारी बेलौड़ी गांव गए और मृतकों व ग्रामीणों से जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब बिक्री और जहरीली शराब से पांच की मौत का मुद्दा उछलने के बाद बिहार शासन ने शराब बंदी को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर डीआईजी व एसपी बिहार का आगमन मेहरौना में हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें