फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शक्तिपीठों पर उमड़े श्रद्धालु चुनरी चढ़ाकर की आराधना

Mon, 31 Mar 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरही मंदिर ​पूजन अर्चन के कतार में खडे श्रद्धालु 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन जिले के शक्तिपीठों में रविवार को उपासकों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में नारियल चुनरी चढ़ाने वालों की भीड़ रही। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं ने यहां आकर आराधना की और सबके कल्याण की मंगलकामना की।
सबसे अधिक भीड़ देवरही मंदिर व अहिल्यापुर के अहिल्वार मंदिर में पर सुबह से ही सबसे अधिक साधक जुटे। परिसर में मंत्रोच्चार, जयघोष एवं घंटियों की प्रतिध्वनियों से पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

नौ दिन व्रत रहने वाले साधकों ने घरों में स्थापना कर प्रथम देवी शैलपुत्री का आह्वान किया। शहर के राघवनगर स्थित दुर्गा मंदिर, अमेठी माई मंदिर, अहिल्यापुर के अहिल्वार मंदिर, लाहिलपार मंदिर, नगरवा धूस, भटनी के जलपा माई मंदिर सहित अन्य शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्र के पहले दिन नारियल चुनरी चढ़ाने वालों की सर्वाधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

जिन उपासकों ने नौ दिन का व्रत रखा है, उन्होंने घर के पूजा स्थल पर कलश स्थापित कर देवी का आह्वान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। देवरही मंदिर में व्यवस्थापक पं. विवेक उपाध्याय ने बताया कि भोर में चार बजे मंगला आरती के बाद मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया। सुबह में आने वालों की संख्या भी अधिक रही। भटनी के खोरीचारी के मठिया दुर्गा मंदिर में भी सुबह से लेकर शाम तक दर्शन-पूजन का दौर चला। अहिल्यापुर मंदिर के पुजारी नीरज शुक्ला ने बताया कि सुबह में दर्शन-पूजन करने वालों को दिक्कत न हो, इसके लिए समिति की ओर से व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें