फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: ताल में सुअर चराने गई दो किशोरी डूबीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Thu, 24 Mar 2022 02:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया 

सार

यह हादसा खुखुंदू के भरौली गांव के पास हुआ है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।
विज्ञापन
डूबना (प्रतीकात्कम तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली गांव के एक वर्ग के कुछ लड़के और लड़कियां बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित ताल में सुअर चराने गए। इसी दौरान दो किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना वहां मौजूद अन्य लड़कों के जरिए परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


भरौली निवासी छाया कुमारी (12) पुत्री छोटेलाल बासफोड़ और खुश्बू कुमारी (10) पुत्री पतरु बासफोड़ पड़ोस के अन्य बिरादरी के लड़को के साथ गांव के पश्चिम स्थित ताल में सुअर चराने गई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां एक साथ थी। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चली गई। डूबता देख वहां मौजूद लड़को ने शोर मचाया। 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। परिजन दोनों शवों को घर के दरवाजे रखकर बैठे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें