फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 17 गोवंश लदे ट्रक एवं तीन पशु तस्कर को पकड़ा

Thu, 15 Aug 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के महुआपाटन में बुधवार को बरियारपुर पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक को बिहार ले जाते हुए तीन तस्करों को हिरासत में ले लिया। थाने से मेडिकल परीक्षण के बाद गोवंश को गोशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन


बरियारपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की पशु तस्कर गोवंश को ट्रक से लेकर करौंदी बार्डर के रास्ते बिहार ले जा रहे हैं। पुलिस ने महुआपाटन पुल के पास बैरिकेडिंग कर गोवंश लदे ट्रक को रोक ली। जहां से तीन तस्कर भी हिरासत में लिए गए। थाने पर ट्रक से कुल 17 गोवंश उतारे गए। जिसमें कुछ चोटिल भी थे। सभी गोवंश का मेडिकल परीक्षण के बाद गोशाला भेज दिए गए। पुलिस तीनों तस्करों से थाने में पूछताछ कर रही है। एसओ बरियारपुर ने बताया की गोवंश लदे ट्रक को पकड़ा गया है कार्यवाही की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें