फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैंककर्मी ने ग्राहक पर ताना पिस्तौल, वीडियो वायरल

Wed, 14 Aug 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में एक महिला के साथ आए एक व्यक्ति पर बैंक कर्मचारी ने पिस्तौल तान दी। इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई और सभी ग्राहक भागकर बाहर निकल गए। बताते चलें कि सोहनपुर बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में 5,000 के नीचे की निकासी करने वाले ग्राहकों को बाहर पैसा निकालने को कहा जाता है। इसी बात को लेकर मंगलवार को एक व्यक्ति से कैशियर की कहा सुनी हो गई। तैस में आए बैंककर्मी ने ग्राहक पर पिस्तौल निकाल कर तान दिया। इसकी किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पिस्तौल ताना गया है, दोनों पक्ष ने विवाद किया था। दोनों में सुलह हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें