फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूध लेने गई सात वर्षीय मासूम से दुकानदार ने किया दुष्कर्म

Mon, 26 Aug 2024 02:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के एक मोहल्ले में रविवार को किराना दुकानदार ने दूध लेने गई सात साल की मासूम को चॉकलेट-कुरकुरे देने के बहाने दुकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आसपास के लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ कर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे लोगाें से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के कारण मोहल्ले में तनाव है। इसके मद्देनजर वहां पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले में स्थित किराने की दुकान पर रविवार को मोहल्ले की ही सात वर्षीय एक बच्ची दूध लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार सैफुल्ला ने मासूम को चॉकलेट-कुरकुरे देने का लालच देकर दुकान के अंदर बुला लिया और उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने लगा। इस पर बच्ची रोने लगी। उसकी रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दुकान में झांका तो दुकानदार को दुकान के काउंटर की आड़ में बच्ची से गलत हरकत करते देखा। उन्होंने शोर मचाया तो मोहल्ले के अन्य लोग और बच्ची के परिजन जुट गए। लोगाें ने दुकानदार को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और अपनी हिरासत में ले लिया। बाद में परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
सूचना पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनसे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की गंभीरता देखते हुए एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंचे। तनाव देखते हुए आरोपी की दुकान और घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें