फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्ट्रीट लाइट का आटोमैटिक पैनल खराब, सड़क पर अंधेरा

Sat, 14 Sep 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी शहर की सड़कों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था बेपटरी है। नगर पालिका हर साल प्रकाश व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये खर्च करती है। बावजूद इसके शहर की सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। देवारिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर लगे करीब 50 स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है, वहीं इन पोल पर लगे 25 स्ट्रीप लाइट (तिरंगा) भी खराब पड़े हैं। नगर पालिका की माने तो दो जगह ऑटोमेटिक पैनल खराब होने के चलते उक्त स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है, इसकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

शहर में तीन चरणों में मेहड़ा पुरवा से सोनूघाट के समीप नगर पालिका सीमा तक बने डिवाइडर के बीच स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्ययोजना बनी। पहले चरण में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत एक करोड़ की लागत से गोरखपुर ओवरब्रिज से रुद्रपुर मोड व गोरखपुर ओवरब्रिज से पुरवा चौराहे से आगे तक 150 स्ट्रीट लाइट लगाकर मुख्य मार्ग को जगमग किया गया। इन पोलों पर जगह-जगह तिरंगा कलर लाइट लगवाई गई। जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह से जगमग हो गया। दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कार्य कराया गया।
यह कार्य रुद्रपुर मोड़ से लेकर नवीन सब्जी मंडी तक हुआ। अभी तीसरे चरण का कार्य सावित्री नर्सिंग होम से लेकर सोनूघाट के समीप जिले की सीमा तक हो रहा है। अभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत लगे स्ट्रीट लाइट को एक वर्ष ही होने जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर प्रधान डाकघर से बस स्टैंड तक लगे 50 स्ट्रीट और 25 स्ट्रीप लाइट जलने बंद हो गए। जानकारी होने पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने जांच करवाई तो स्ट्रीट लाइटें सही मिली। दस पोल के अंतराल पर लगा स्ट्रीट लाइट ऑटोमेटिक पैनल खराब मिला। जिसे सुधरवाने में नगर पालिका की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर व कचहरी शिव मंदिर के समीप छाया रहता है अंधेरा
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर प्रधान डाकघर के समीप से कुछ दूर आगे तक स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। इसी तरह कचहरी शिवमंदिर से बस स्टेशन के समीप तक यही स्थिति है। नगर पालिका कर्मियों ने जांच में पाया कि प्रधानडाकघर के समीप लगा स्ट्रीट लाइट का ऑटोमेटिक पैनल खराब है। जिसकी वजह से उक्त लाइटें नहीं जल पा रही है। कुछ यही स्थिति कचहरी शिवमंदिर के समीप भी थी। इधर सड़क पर अंधेरा होने के कारण हर पल दुर्घटनाएं होने का भय बना रह रहा है।

दुकानें बंद हो जाने के बाद छा जाता है अंधेरा
सिविल लाइन रोड पर ज्यादातर हिस्सों पर अंधेरा रहता है। रात में दुकानों के बंद हो जाने के बाद पूरी तरह अंधेरा हो जाता है। वाहन आने पर ही उजाला होता है। ऐसे में लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे नगर पालिका से स्ट्रीट लाइट में सुधार कराने के लिए आग्रह कर चुके हैं लेकिन अब तक जरूरी सुधार नहीं कराया है। एक के बाद एक खंबे भी लाइट बंद होती जा रही है।


ऐसे काम करता है ऑटोमेटिक पैनल
नगर पालिका द्वारा प्रकाश के लिए सड़कों या डिवाइडर के बीच लगाई जाने वाली लाइटें को पहले कर्मी शाम होने के समय ऑन कर देते थे। जिससे शाम ढलते ही सड़कें जगमग हो जाती थीं। वर्तमान में शहर के डिवाइडर के बीच में लगी स्ट्रीट लाइटें को ऑन करने के लिए ऑटोमेटिक पैनल से जोड़ दिया गया है। इसमें टाइमिंग सेट कर दी गई है। जैसे ही शाम ढलते ही लाइटें अपने आप ऑन हो जाती हैं और सुबह होते ही ऑफ हो जाती है। ऑटोमेटिक पैनल खराब होने के चलते करीब 50 स्ट्रीट लाइट नहीं जल पा रही है और मौके पर अंधेरा छाया हुआ है।

कोट
स्ट्रीट लाइट का ऑटोमेटिक पैनल खराब होने के चलते यह समस्या आई है। दोनों को खोलवाकर मंगाया है। अभी दोनों गांरटी पीरियड में है। पत्राचार किया गया है। जल्द से जल्द ऑटोमेटिक पैनल लगवा कर मुख्य मार्ग को रौशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-संजय कुमार तिवारी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें