देर शाम तक कोर्ट के फैसले के इंतजार में लोग तहसील परिसर में ही जमे रहे। तहसीलदार ने आपत्ति पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कोर्ट से फैसला आने के बाद अवैध कब्जेदारों पर बेदखली की कार्रवाई हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: दोनों पक्षों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, बैरियर पर पुलिस ने रोका, बहस के बाद पहुंचा गांव
वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के मकान पर प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में दिन भर कचहरी में गहमागहमी रही। उधर, गांव में लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर लगी रही।