फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Hatyakand: दोनों पक्षों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, बैरियर पर पुलिस ने रोका, बहस के बाद पहुंचा गांव

Tue, 10 Oct 2023 09:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (देवरिया)

सार

समाजवाद पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बैरिया चौराहे पर पहुंचा, जहां पर पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल गांव में जाने की जिद करने लगा। इसको लेकर पुलिस से बहस भी हुई और आला अफसरों के आदेश के बाद एक-एक वाहन को जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को फतेहपुर गांव के अभयपुर और लेड़हा टोला पहुंचा। इसको लेकर दोपहर तक काफी गहमागहमी रही। करीब 1:20 पर पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर तिवारी की अगुवाई में समाजवाद पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बैरिया चौराहे पर पहुंचा, जहां पर पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल गांव में जाने की जिद करने लगा। इसको लेकर पुलिस से बहस भी हुई और आला अफसरों के आदेश के बाद एक-एक वाहन को जाने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व मंत्री के अलावा पूर्व राज्यसभा सदस्य कनक लता सिंह, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, राधेश्याम सिंह, गजाला लारी, रामभुआल निषाद, अजय प्रताप सिंह पिंटू, विजय प्रताप उर्फ डब्लू मणि, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव सबसे पहले प्रेम यादव के घर पहुंचे। जहां पर करीब 30 मिनट तक उनके परिवार को सांत्वना देने के बाद प्रतिनिधिमंडल सत्यप्रकाश दूबे के घर पहुंचा, जहां पर नेताओं ने घटनास्थल के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद शहर के रामनाथ देवरिया स्थित एक आवास पर देवेश दूबे से मिलने के लिए पहुंचे। जहां पर पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर तिवार सहित अन्य नेताओं ने ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जबकि दूसरी तरफ प्रेम की पत्नी ने प्रतिनिधिमंडल से न्याय की गुहार लगाई और बोली कि गलत तरीके से मापी कर कार्रवाई की तैयारी है, इसे रोका जाए। मेरे पति की भी हत्या हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें