फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने जलाया गन्ना,प्रदेश सरकार को बताया किसान विरोधी

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर गन्ना जलाकर विरोध जताया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
गन्ना जलाकर किया मूल्य बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं होने से नाराज भाकियू नेताओं ने सुुुभाष चौक पर गन्ना जलाकर विरोध जताया। प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए गन्ना का मूल्य बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में तीन वर्षों से भाजपा सत्ता में है और किसानों की दुर्दशा बढ़ती ही जा रही है। किसानों का रहनुमा होने का दावा करने वाली सरकार गन्ना का मूल्य नहीं बढ़ा रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में गन्ना उत्पादन में वृद्धि हुई है। शाहजहांपुर गन्ना शुगर इंस्टीच्यूट की अपनी लागत 300 प्रति क्विंटल किया है। गन्ना रिकवरी 8.5 प्रतिशत से बढ़कर 11.30 हो चुकी है। जिसका लाभ मिल मालिकों को मिल रहा है। किसानों ने अपने प्रयास से गन्ना रिकवरी में बढ़ोत्तरी हुई है। इसका लाभ किसानों को मिलना चाहिए। लेकिन सरकार इसका लाभ पूंजीपतियों को दे रही है। किसानों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसी स्थिति में गन्ने की खेती करना किसानों के लिए मुश्किल होगा। धान खरीद में अफसर मनमानी कर रहे हैं। गांवों में क्रय केंद्र खुलवाया जाए और किसानों की धान खरीद की जाए। किसान सम्मान निधि योजना से अधिकांश किसान आज भी वंचित हैं। अभियान चलाकर किसानों को योजना का लाभ दिलवाया जाए। इस दौरान विनय सिंह, गोविंद गुप्ता, इंद्रासन चौहान, सुनील राय, सदानंद यादव, बड़े शाही, मुन्ना सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें