फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में फंसने पर 112 नंबर पर महिलाएं करें फोन

विज्ञापन
पुलिस लाइंस से एसपी ने महिला पीआरवी वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
मुसीबत में करें फोन, पुलिस पहुंचाएगी आपके घर
विज्ञापन

एसपी ने तीन पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुसीबत में फंसी महिलाओं को घर तक सुरक्षित पीआरवी पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बुधवार को पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुविधा का दुरुपयोग करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि रात में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक ने जिले में पीआरवी संचालित करने का निर्देश दिया। प्रथम चरण में सदर कोतवाली, रुद्रपुर और खामपार थाने को पीआरवी के तीन वाहन मिले हैं। एक टीम में तीन महिला सिपाही और एक हेड कांस्टेबल की तैनाती होगी। दो शिफ्ट में पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। वैसे ही महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा जाएगा जो बिलकुल मुसीबत में हों। इसका दुरुपयोग करने वाली महिलाओं पर कार्रवाई भी की जाएगी। जहां पीआरवी नहीं है, उस थाने में भी किसी महिला को परेशानी हो तो उसे भी मदद दी जाएगी। उसे पुलिस अपने वाहन में नहीं बैठाएगी, निजी वाहन से एस्कोर्ट कर उनके घर तक पहुंचाएंगी। पीआरवी के नोडल अधिकारी सीओ सीटी निष्ठा उपाध्याय को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें