देवरिया। श्री चित्रगुप्त सभा के पदाधिकारियों ने कोआपरेटिव बैंक के समीप भगवान चित्रगुप्त चौक का बोर्ड लगाने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष से की।
अध्यक्ष हृदयानंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में चित्रांश समाज के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, सभासद सत्य प्रकाश सिंह ‘पिंटू’, सभासद धर्मेंद्र सिंह के प्रति आभार जताया।
यह आभार कोऑपरेटिव बैंक के समीप चित्रांश समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी के नाम पर चौक का नामकरण किए जाने पर किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं महामंत्री डॉ. गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव बड़े, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनेश चंद्र श्रीवास्तव सभा के संरक्षक ठाकुर सुशील सिन्हा, एडवोकेट लालबाबू श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, विधिक सलाहकार संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अंतू श्रीवास्तव, मंत्री चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।