फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना के समय बच्चों को दें डेंगू से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने डेंगू एवं वेक्टर जनित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में डेंगू के मामलों को देखते हुए जनपद में रोकथाम के लिए पहले से तैयार रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्रों को प्रार्थना के समय डेंगू की रोकथाम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

ऑनलाइन समीक्षा बैठक में डीएम ने डीडीटी छिड़काव और संचारी रोग से जुड़े जन जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कोविड-19 वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने को भी कहा। द्वितीय डोज लगवाने वाले को प्राथमिकता देने की बात भी कही। छह सितंबर को होने वाले मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तैयारी की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए और वैक्सीनेशन अभियान में आशा वर्कर और एएनएम की ड्यूटी लगाई जाए। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें