फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज में अधेड़ महिला की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज में अधेड़ महिला की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

बरहज। नगर के मुख्य मार्ग स्थित पटेल नगर पश्चिमी वार्ड में बुधवार को अधेड़ महिला विजयलक्ष्मी (52) पत्नी स्व. राजेंद्र उर्फ राजू जायसवाल की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जानकारी होने पर मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जबकि बिस्तर के पास से विषाक्त पदार्थ का रैपर बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम विजयलक्ष्मी भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गईं, जबकि राजेंद्र की पहली पत्नी का पुत्र अभिषेक और परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरे में चले गए। परिजनों का कहना है कि सुबह विजयलक्ष्मी कमरे से बाहर नहीं निकली। उसे जगाने के लिए कमरे में दाखिल हुए, लोग उन्हें मृत अवस्था में देख दंग रह गए। घर में रोना-पीटना मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि महिला के शव के पास से बेड पर अनाज में रखने वाली एक विषैली दवा का रैपर मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें