फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में घायल मिले युवक की मौत, पिटाई कर रेल लाइन के किनारे फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में घायल मिले युवक की मौत, पिटाई कर रेल लाइन के किनारे फेंकने का आरोप
विज्ञापन

गौरी बाजार, देवरिया। शहर के काशीराम आवासीय योजना निवासी एक युवक दो दिन पहले संदिग्ध हालत में घायल हो कर मेहड़ा पुरवा गांव के पास रेलवे लाइन मिला था। परिजन गंभीर रूप से घायल की हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े का आरोप है कि हमलावरों की पिटाई से घायल होने के कारण भाई की मौत हुई है। जबकि पुलिस का कहना है कि परिजनों से तकरार के बाद युवक रेल लाइन के पास पहुंच गया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया गांव निवासी पप्पू चौहान 25 वर्ष पुत्र मोछू चौहान शहर के काशीराम आवास में रहता था। मृतक के बड़े भाई खदेरू का आरोप है कि 16 अगस्त को पप्पू हरैया गांव में मिठाई बनाने के लिए गया था। लौटते समय सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवा के पास कुछ लोगों ने मारपीट कर फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में मेडिकल कालेज ले जाते समय मंगलवार की शाम को मौत हो गई। गौरी बाजार थाने के एसएसआई महेंद्र प्रताप ने बताया कि युवक काशीराम आवास में रहता था। वहीं पर घर वालों से झगड़ा करने के बाद जान देने के लिए रेलवे लाइन के किनारे चला गया। जहां ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। मौत के बाद शव को परिजन गांव लेकर चले आए और दाहसंस्कार कर रहे थे। इसी सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि कोतवाली प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि इस मामले मुझे जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें