गहरे गड्ढे में गिरकर डूबने से मजदूर की मौत
देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम खोपा निवासी किसुन (54) की शुक्रवार की शाम सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। वह पचलड़ी डीह चौराहे पर गिट्टी बालू की दुकान पर मजदूरी करते थे। शाम करीब सात बजे चौराहे से मजदूरी कर घर जा रहे थे कि खोपा प्राइमरी स्कूल के पास पैर फिसलने से गहरे गडढ़े में गिर गए और डूब गए। ग्रामीणों ने उन्हें निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रेन से कटकर युवक ने जान दी
देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बगहा मठिया निवासी विजय गिरी ने शुक्रवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर पड़री मल्ल ढाला के समीप ट्रेन से कटकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।