फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 14 घंटे से देर से आई दरभंगा एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान

Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। ट्रेनों का देरी से आने का सिलसिला सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस , नई दिल्ली- बरौनी क्लोन एक्सप्रेस साढे आठ घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली काशी एक्सप्रेस सात घंटे समेत करीब अन्य ट्रेनें घंटों की देरी पहुंची।
विज्ञापन

ऐसे में यात्री इंतजार के बाद रिजर्वेशन निरस्त कराकर अन्य साधनों से रवाना होने पर विचार करते भी दिखे। उनके चेहरे पर समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पाने का मलाल भी रहा। वहीं पूछताछ केंद्र पर भी परेशान यात्रियों के सवालों से रेलकर्मी भी दिक्कत में रहे।
घने कोहरे के चलते सोमवार को ट्रेनें पटरी पर नियमित रुप से नहीं दौड़ी। सदर रेलवे स्टेशन व भटनी जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन पर मौसम ने विपरीत असर डाला है।
विज्ञापन

सोमवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस साढ़े 14 घंटे, नई दिल्ली -बरौनी क्लोन एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस सात घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस सात घंटे, बरौनी -नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस चार घंटे देरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें