फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टेशनों पर भीड़... संभालने में पुलिस को छूटा पसीना

Wed, 29 Jan 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में मंगलवार को भारी भीड़ के चलते रेलवे स्टेशनों पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। श्रद्धालु देवरिया, भटनी, सलेमपुर और लार रोड में स्टेशनों से ट्रेनों में चढ़ने में असमर्थ रहे तो उनके चेहरे मायूस हो गए।
विज्ञापन

हालात यह रहे कि ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर खचाखच भीड़ के बीच यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बन गया। वही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। यात्रियों का आरोप है कि जिम्मेदारों द्वारा ट्रेनों की सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। भीड़ और सुविधाओं के अभाव के कारण सैकड़ों लोगों ने ट्रेन छोड़ घर लौट गए।
प्रयागराज में मौनी अमावस्या में संगम में डुबकी लगाने जाने के लिए लगातार दो दिनों से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ जुट रही है। सोमवार सुबह से ही देवरिया, भटनी, सलेमपुर व लार रोड रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सोमवार की रात तो इन रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने से स्थिति इतनी खराब हो गई कि सैकड़ों लोगों को ट्रेन छोड़ घर लौटना पड़ा। वही बाकी लोग किसी तरह ट्रेन में खड़े होकर प्रयागराज रवाना हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को भटनी स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने बताया कि घंटों इंतजार के बावजूद हमें ट्रेनों की कोई सटीक जानकारी नहीं मिली। प्रशासन की लापरवाही के कारण भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया है। रात नौ बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन भोर में तीन बजे रवाना हुई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर पीने का पानी खत्म हो गया। इसके कारण लोगों को बहुत दिक्कत हुई। इसके अलावा रात में रेलवे स्टेशन पर कई बार बिजली कटने से लोगों को अपनी सामानों की सुरक्षा को लेकर परेशान होना पड़ा। भीड़ में तमाम परेशानी के चलते बहुत से लोग घर लौट गए।
उधर सुरक्षा और व्यवस्था देने में लाचार रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की बार-बार अपील की। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। भीड़ को देखते हुए प्रयागराज आने-जाने वाली ट्रेनों की संख्या मंगलवार को बढ़ाई भी गई थी।
एसपी विक्रांत वीर ने स्टेशन का जाना हाल
एसपी विक्रांत वीर ने मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए मंगलवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहंचे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की बात कही। साथ ही प्लेटफॉर्म और ट्रेन में चढ़ने-उतरने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने, स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जांच एवं निरंतर निगरानी करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें