फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, बदमाश ने किया आत्म समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, बदमाश ने किया आत्म समर्पण
विज्ञापन

देवरिया। जिले के बदमाशों की सूची पुलिस ने तैयार तो कर ली है, लेकिन इनामी बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। एक इनामी बदमाश बिहार के गोपालगंज जिले में आत्म सर्मपण कर दिया। दूसरे इनामी बदमाश का कहीं पता नहीं चल रहा है।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के खड़ेसर गांव का रहने वाला भोला अंसारी जरायम की दुनिया का बड़ा नाम है। वह यूपी-बिहार में अपराध करता है। सुपारी लेकर हत्या, लूट और अन्य मामलों में उसका नाम आया है। 24 जनवरी को उसने बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव के रहने वाले एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बिहार के गोपालगंज और सिवान जिले में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जुलाई में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यहां की पुलिस को चकमा देकर कुछ दिन पहले उसने गोपालगंज में सरेंडर कर दिया है। पुलिस अब उसे वारंट बी के जरिए यहां लाने की कोशिश में लगी है। इसी थानाक्षेत्र के बड़का गांव का रहने वाला जयराम आर्म्स एक्ट में जेल में बंद था। आठ अक्तूबर की दोपहर पेशी से लौटते समय कचहरी में पुलिसवाले को धक्का देकर फरार हो गया। आज तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

- 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश भोला अंसारी ने गोपालगंज में सरेंडर कर दिया है। वारंट बी के जरिए उसे यहां लाया जाएगा। फरार चल रहे इनामी बदमाश जयराम के बारेे में पुलिस पता लगा रही है।
- डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें