फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

Wed, 29 Mar 2017 10:39 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
गुठनी के केल्हरूआ गांव के समीप दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़ा ट्रक, लोगों ने जाम लगाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। नाराज गांववालों ने ट्रक चालक की धुनाई की। लोगों ने महिला की लाश सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। इसकी वजह से ढाई घंटे तक गुठनी-मैरवा मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सीओ के आश्वासन के बाद नाराज लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


सिवान, गुठनी थानाक्षेत्र के केल्हरूआ गांव निवासी सोना कुंवर देवी बुधवार की शाम को सरसों लेकर तेल मिल पर ले जाने के लिए पैदल घर से निकलीं। 4.30 बजे अभी गांव के सामने मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप पहुंची थी कि गुठनी की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। यह देख गांववालों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने ट्रक चालक को नीचे उतार उसकी पिटाई करने लगे। मौके पर पहुंची गुठनी पुलिस ने बीचबचाव कर चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस को देख लोग नारेबाजी करते हुए लाश रखकर सड़क जाम कर दिया। एसओ ने जाम खत्म कराने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उच्चाधिकारियों को बुलाने और मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। शाम करीब 6.30 बजे सीओ रामबचन राम पहुंचे और करीब आधे घंटे तक सड़क जाम किए लोगों से वार्ता किए। सीओ ने पीएम के बाद जो भी सरकारी योजना के तहत मदद मिलने लायक होगा।  इसके बाद लोगों ने शाम सात बजे जाम खत्म किया। गुठनी एसओ मो. अकबर ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें