फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से पति की मौत, पत्नी जख्मी

Tue, 01 Nov 2016 11:01 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बरहज नगर में पटेल नगर मध्य में गिरी दीवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। घर में सो रहे पति पत्नी के ऊपर कच्ची की दीवार ढह गई। दीवार में दबने से पति की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना पटेलनगर मध्य में सोमवार की रात दो बजे की है। पटेल नगर निवासी रामू निषाद मजदूरी की परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की शाम भोजन करने के बाद पति-पत्नी सोये थे।
विज्ञापन


उनके बच्चे घर के बरामदे में दूसरी तख्त पर सोये थे। रात में अचानक दो बजे कच्ची दीवार दंपति पर गिर गई। पति-पत्नी की चीख पुकार सुनकर बच्चे शोर मचाने लगे। रात में मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। जुटे लोगों ने दीवार की कच्ची ईंट हटाकर पति-पत्नी को बाहर निकाला। दोनों करीब 20 मिनट तक दीवार में दबे रहे। दोनों को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रामू निषाद को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया।

पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंच तहसील प्रशासन ने घटना का जायजा लिया। दीवार में दबकर मजदूर की मौत से पांच बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया। रामू मजदूरी कर अपने बच्चों की परवरिश कर रहा था। वह मजदूरी करता और पत्नी घर में बच्चों को संभाल रही थी। हादसे में पिता की मौत और मां को घायल देख बच्चे बदहवाश पड़े थे।
विज्ञापन


रामू के चार बेटे मिट्ठू, राजकुमार, किशन, मैनेजर और एक बेटी पिंकी है। बच्चे पिता के शव से लिपट कर रो रहे थे। बच्चों की चीख पुकार से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया। हर कोई बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित था। लोग उनके मां के स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें