फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार में गए दो युवक डूबे

Fri, 21 Apr 2017 10:22 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दोनों युवकों के डूबने की खबर के बाद घाट पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। गौरा कटइलवा मुक्तिपथ पर एक महिला के दाह संस्कार में देवरिया से आए दो युवक स्नान करते वक्त सरयू नदी में डूब गए। प्रशासन ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों और गोताखोरों से दोनों युवकों की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन


देवरिया के रामनाथ मोहल्ला निवासी स्व. जयदयाल पांडेय की पत्नी भानमती काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। दाह संस्कार बरहज के गौरा-कटइलवा मुक्तिपथ पर किया गया। अंतिम संस्कार में बड़हरा निवासी 20 वर्षीय अभिनव पुत्र राजबली और अर्जुन पुत्र भगवान भी शामिल होने आए थे। लोगों का कहना है कि स्नान के दौरान अर्जुन का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा।

उसे डूबता देख अभिनव और दीपक उसे बचाने के लिए बढ़े लेकिन अर्जुन और अभिनव दोनों ही नदी की तेज धारा में बह गए। दोनों को डूबता देख लोगों में कोहराम मच गया। किसी ने यूपी-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से नदी में जाल आदि डलवाया। काफी जद्दोजहद के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लग सका। एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तलाश कराया जा रहा है। गोताखोरों की भी मदद ली जाएगी। गौरतलब है कि डूबने वाला एक अर्जुन मद्धेेशिया समाचार पत्र विक्रेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें