फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी के पेट्रोल पंप के दो नोजल सीज

Thu, 04 May 2017 10:44 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : self
विज्ञापन
देवरिया। विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने पांच पेट्रोल पंपों की जांच की। एक पेट्रोल पंप का मात्रक कम मिला। इसके चलते पेट्रोल पंप के दो नोजल सीज कर दिए गए। इसकी रिपोर्ट खाद्य आयुक्त और डीएम को सौंप दी गई है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


आपूर्ति और बांट माप विभाग की संयुक्त टीम गुरुवार को दूसरे दिन पांच पेट्रोल पंपों की जांच की। डीएसओ केजी पांडेय की अगुवाई में टीम दिन में 11 बजे सिविल लाइंस स्थित राज ऑटो मोबाइल्स में पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां पर मात्रक की जांच में दो नोजल में घटतौली मिली। पांच लीटर में 60 मिलीलीटर कम तौले जा रहे थे।

डीएसओ पेट्रोलियम कंपनी के नोडल ऑफिसर की मौजूदगी में दोनों नोजल को सीज कर दिया । इसके बाद कंसल ऑटो मोबाइल्स, स्टेशन रोड स्थित आरएलबीएल पेट्रोल पंप पर पहुंची। रघवापुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप की जांच की। पार्वती फीलिंग स्टेशन गौरा और राज ऑटो मोबाइल्स बैकुंठपुर में जांच-पड़ताल की। हालांकि इन पेट्रोल पंपों में प्रथम दृष्टया गड़बड़ी नहीं मिली। उधर, बांट माप विभाग की कार्यप्रणाली पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। बुुधवार को विभाग का मात्रक पेट्रोल पंप के मापन को अधिक बता रहा था। एसडीएम सदर राकेश सिंह ने पुलिस बल के साथ जांच अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें