क्षेत्र के गांव खड्ड में बीती रात शातिरों ने एक रिहायशी मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की घटना में शातिर घर से सोने के जेवरात, नकदी और साइकिल सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों के बयान कलमबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हरोली के गांव खड्ड में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी की। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब घर के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे। जब पारिवारिक सदस्य सुबह उठे तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच में पाया गया कि घर से गहने, नकदी और साइकिल गायब पाए गए। उधर, डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।