फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की शाम तरकुलवा थानाक्षेत्र के खनुआ नाला के पास हुआ। चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ट्रक चालक की खोजबीन में लगी है। जबकि शाम को तरकुलवा कस्बे में दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पथरदेवा में गिट्टी लदी ट्रक चार पहिया पर पलट गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गोपालगंज के कटया थानाक्षेत्र के मेहरूआ गांव निवासी अमीन (30 )बाइक लेकर तरकुलवा की तरफ आ रहा था। दूसरे तरफ से ट्रक जा रहा था। दोनों की सीधी टक्कर हो गई।
हादसा खनुआ नाला के पास हुआ। घायल अमीन को उपचार के लिए कसया ले जाया गया। जहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी है।
हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस तलाश में लगी है। शुक्रवार की शाम साढे़ पांच बजे के करीब तरकुलवा कस्बे में दो बाइक सवारों के बीच सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस घायलों की पहचान में जुटी है। दोनों की हालत गंभीर है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें