फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नु तिवारी सहित 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Dec 2016 10:57 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
देवरिया। फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ शहर में शक्ति प्रदर्शन करने वाली महिला नेता मन्नु तिवारी पर कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

परशुराम चौक पर हुए बवाल में 100 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। परशुराम चौक पर स्थित मार्गदर्शन फाइनेंस कंपनी की शाखा प्रबंधक इंदू कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि महिला एकता शक्ति की अध्यक्ष मन्नु तिवारी सहित सौ अज्ञात लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार्यालय के बोर्ड सहित अन्य सामानों को फेंक दिया।

इससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ सहित कई धाराओं में केस पंजीकृत किया है। महिला नेता मन्नु तिवारी ने कहा कि करीब महिलाओं के हक की आवाज उठाती रहूंगी। कंपनी के कर्मचारी पहले ही कार्यालय बंद कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़फोड़ की बात गलत है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक को प्रभाव में लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। हक की लड़ाई जारी रहेगी। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें