फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन समेत तीन पर केस दर्ज

Thu, 01 Dec 2016 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
सलेमपुर। लोगों का लाखों रुपये लेकर चंपत हुई चिटफंड कंपनी से ताल्लुकात रखने वाले पूर्व चेयरमैन समेत तीन लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। कोर्ट के आदेश पर जालसाजों पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन



नगर के सोनबरसा मोड़ बेलकास्ट मल्टी प्रोजेक्ट लिमिटेड चिटफंड कंपनी कुुछ वर्ष पूर्व संचालित होती थी। इसमें काम करने वाले वर्करों ने इलाके के अनेक लोगों को कम दिनों में रकम दूना होने का झांसा देकर लाखों रुपये जमा कराया। समय पूरा होने पर रकम वापस करने के बजाए कंपनी के वर्कर रातोंरात भाग गए। इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से की।

लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बरहज थानाक्षेत्र के मौना गढ़वा गांव निवासी बीरजू ने भी एक लाख रुपये जमा किया था। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट का शरण लिया।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के वर्कर और मझौलीराज नगर के पूर्व चेयरमैन सुशील कुशवाहा, चेरो गांव निवासी बीरेंद्र और चांदपलिया गांव निवासी रामभरथ पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें