फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 29 Oct 2016 11:08 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रामबदन के रोते बिलखते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। कपरवार के मठिया टोले के समीप सड़क हादसे में घायल युवक की भी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


हेलमेट नहीं पहनने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। नगर के गौरा वार्ड निवासी कोमल का 25 वर्षीय बेटा रामबदन अपनी बुआ गीता देवी और फुफेरी बहन प्रीति को लेकर शुक्रवार को बड़हलगंज में इलाज कराने को गया था। लौटते समय कपरवार बरहज मार्ग पर मठिया टोले पर बाइक सवार तीनों बस की चपेट में आ गए।

घटना स्थल पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। घायल युवक को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोमल के पिता कोमल बरहज थाने में होमगार्ड हैं। मौत की खबर आते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया। तीन मौत से पूरे वार्ड का माहौल गमगीन था। मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक पर गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें