फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत

Wed, 27 Jul 2016 11:03 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
भटनी-नोनापार मार्ग पर तालाब में पलटा ट्रैक्टर और ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। गिट्टी लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। इसमें दबकर चालक की मौत हो गई। इस पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार गांव निवासी जयशंकर यादव की बेटी संगीता की शादी सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के सवानापुर गांव निवासी राजेंद्र यादव के साथ हुई थी।
विज्ञापन


जयशंकर के इकलौते बेटे की दो साल पूर्व मौत हो गई। तभी से राजेंद्र अपने परिवार के साथ ससुराल में रहता था। वह गांव के समीप एक ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की शाम वह गिट्टी लेकर भटनी-नोनापार निर्माणाधीन सड़क पर पहुंचाने जा रहा था। अभी वह शाम करीब छह बजे एक पुलिया के पास पहुंचा था कि अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

इसमें दबकर चालक राजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। लोगों ने उसे पीएचसी पर पहुंचाया। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रात करीब आठ बजे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही घर और ससुरालवालों में चीख पुकार मच गई। बेटे की मौत के बाद ससुर अपने दामाद और बेटी को अपने पास रखा था। इसके बुढ़ापे का सहारा भी सिर्फ दामाद था जो दुनियां छोड़ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें