फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मिस्त्री की मौत, जाम लगाया

Wed, 29 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
गौरीबाजार के वकीलगंज चौराहे पर लोगों ने निजी मिस्त्री का शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
 बिजली करंट की चपेट में आने से बुधवार को निजी मिस्त्री की मौत हो गई। वह पोल पर चढ़कर खराबी ठीक कर रहा था। मौत से गुस्साए लोगों ने शव को वकीलगंज चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली विभाग के एक्सईएन और एसडीएम सदर के आश्वासन पर लोगों ने चार घंटे बाद जाम खत्म किया।  
विज्ञापन


कतौरा निवासी कमलेश उर्फ टुनटुन यादव (45) निजी मिस्त्री के रूप में काम करता था। बुधवार को वकीलगंज चौराहे पर किसी की लाइन खराब हो गई। उसने सिरसिया चंपापुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी से फोन पर शडडाउन देने को कहा। इसके बाद वह पोल पर चढ़कर खराबी ठीक करने लगा। सुुबह करीब 10.30 बजे अचानक बिजली आपूर्ति दे दी गई। जिससे वह करंट की चपेट में आकर पोल से नीचे आ गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पाकर परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने चौराहे पर शव रखकर गौरीबाजार-हाटा मार्ग जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन हादसे होते रहते हैं। अफसर हादसों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करते। 

लोग बिजली विभाग के दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने, मृतक के परिवार के एक सदस्य को बिजली विभाग में नौकरी दिलाने और 20 लाख मुआवजा की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पर एसडीएम सदर सचिन कुमार सिंह और बिजली विभाग के एक्सईएन एसके ओझा भी पहुंच गए। एक्सईएन ने मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दो दिन के भीतर दिलाने और एक लाख रुपये जांच के बाद दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहयोग का भी भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने शाम करीब तीन बजे जाम खत्म किया। एसडीएम ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मदद के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें