फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की तस्वीर पर कालिख पोती, गर्माया माहौल

Thu, 20 Apr 2017 11:15 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटी भीड़ ने भाटपाररानी तिराहे को जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज नगर में लगे होर्डिंग पर मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर कालिख पोतने से माहौल गर्मा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटी भीड़ ने भाटपाररानी तिराहे को जाम कर दिया। जाम खुलवाने की कोशिश में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। चौबीस घंटे में दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर भीड़ छंटी और यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


घटनाक्रम बृहस्पतिवार शाम का है। अचानक कुछ लोगों ने भाजपा सरकार के गठन के समय लगाए गए होर्डिंग की ओर ध्यान दिलाते हुए बताया कि सीएम की तस्वीर पर कालिख लगाने के साथ होर्डिंग के फ्लैक्स को फाड़ा गया है। जानकारी विधायक काली प्रसाद और सांसद रविन्द्र कुशवाहा को दी गई। इस बीच नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता रत्नेश मिश्र के नेतृत्व में शाम करीब सात बजे भाटपाररानी तिराहे पर जाम लगा दिया।

इसे गैर भाजपाई दलों की साजिश बताते हुए प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सीएम की तस्वीर पर कालिख पोतने वालों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। समझाने की कोशिश पर पुलिस से नोकझोंक होने लगी। माहौल ज्यादा गर्माता देख एसडीएम जयप्रकाश, सीओ सिटी डा. अजय कुमार सिंह समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सीओ ने 24 घंटे में दोषियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर रात आठ बजे जाम खुलवाया। एसडीएम का कहना है कि होर्डिंग के फ्लैक्स को फाड़ने व सीएम की तस्वीर पर तारकोल फेंकने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें