फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने सिपाही को पीटा

Thu, 20 Apr 2017 11:15 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
beaten
विज्ञापन
 कांटे चौकी क्षेत्र के चुरेब के पास गुरुवार को छुट्टी पर जा रहे बिना वर्दीधारी सिपाही को कार सवार ने पीट दिया। जैसे ही बिना आरोपी को पता चला कि उसने पुलिसकर्मी को पीट दिया वह भाग निकला। खबर पर चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


कांटे चौकी प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि चौकी पर तैनात सिपाही अखिलेश नायक अवकाश पर घर जा रहे थे। घटना के वक्त अखिलेश सादे कपड़ों में थे और टेंपो से खलीलाबाद की तरफ जा रहे थे। चुुरेब के पास रास्ते में एक कार सवार दो लोग वाहन खड़ा करके बातचीत कर रहे थे। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। सिपाही अखिलेश नायक ने कार सवार लोगों को रास्ते से वाहन हटाने को कहा, इससे नाराज होकर कार सवार लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम गई,लेकिन तब तक कार सवार भाग गए थे। 

पीड़ित सिपाही का आरोप था कि मारने-पीटने वाले कार सवार दो लोग उसका पर्स भी लूट ले गए। जिसमें उसका 15,000 रुपये थे। वैसे जांच पड़ताल में पता चला है कि कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले कार सवार दोनों सगे भाई हैं। जिन्होंने सिपाही को मारा पीट कर लूटा। सिपाही ने कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सिपाही ने सरौली गांव के निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट और लूट की तहरीर दिया है। जिसका केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें