फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के लिए रची खुद के अपहरण की कहानी

Wed, 18 Jul 2018 12:12 AM IST
deoria
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। बाइक और रुपये हड़पने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले भाजपा नेता के बेटे को पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना दो दिन पहले की है। मंगलवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि खुखुंदू थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी भाजपा के बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा का बेटा राहुल कुशवाहा खुखुंदू के एक दवा व्यवसायी के यहां काम करता है। दो दिन पूर्व वह दवा की सप्लाई देने के लिए बनकटा थानाक्षेत्र के प्रतापपुर के संतोष मेडिकल स्टोर और कप्तान मेडिकल स्टोर पर दवा देने के लिए गया था। दुकानदारों ने युवक को 17640 रुपये दिया। देर शाम को युवक सलेमपुर पहुंचा तो इसकी मुलाकात इसके जानने वाले सूरज से हुई। युवक ने एक 10500 रुपये का मोबाइल खरीदा और सलेमपुर रेलवे स्टैंड में बाइक जमा कर वाराणसी जाने के लिए ट्रेन में दोनों सवार हो गए। राहुल ने अपने खरीदे गए मोबाइल से दवा व्यवसायी को फोन किया और बताया कि रामपुर बुुजुर्ग तिराहे पर तीन लड़के रुपया और मोबाइल छीन लिया है। मुझको भी पकड़कर बिहार ले जा रहे हैं। कुछ देर बाद सूरज ने दवा व्यवसायी को फोनकर कहा कि 1.50 लाख रुपये लेकर आओ नहीं तो राहुल को जान से मार दूंगा। दवा व्यवसायी और भाजपा नेता ने इसकी जानकारी एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर एएसपी दक्षिणी सुरेंद्र बहादुर, भाटपाररानी के सीओ और एसओ ने युवक की तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से सूरज और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक मोबाइल, 2860 रुपये और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें